spot_img

Ranchi : जमीन घोटाले के आरोपित तल्हा खान की जमानत याचिका पर सुनवाई

रांची: (Ranchi) जमीन घोटाले के आरोपित तल्हा खान की जमानत याचिका पर गुरुवार को ईडी कोर्ट में सुनवाई हुई। दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद ईडी के विशेष न्यायाधीश दिनेश राय की अदालत ने विस्तृत बहस सुनने के लिए 19 अगस्त की तिथि निर्धारित की है।

तल्हा खान की ओर से अधिवक्ता विक्रांत सिन्हा ने बहस की जबकि ईडी की ओर से विशेष लोक अभियोजक शिव कुमार ने बहस की। तल्हा खान पर सेना के कब्जे वाली जमीन सहित रांची के अलग-अलग इलाकों में विवादित भूमि की फर्जी दस्तावेजों के आधार पर खरीद-बिक्री में शामिल होने का आरोप है। तलहा खान को ईडी ने अप्रैल में गिरफ्तार किया था।

Explore our articles