spot_img

Ranchi : मनी लांड्रिंग में फंसे उमाशंकर मालवीय की पासपोर्ट रिलीज करने के मामले की हाई कोर्ट में सुनवाई

रांची : झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस गौतम कुमार चौधरी की कोर्ट में शुक्रवार को मनी लांड्रिंग मामले में फंसे पूर्व मंत्री भानु प्रताप शाही के तत्कालीन निजी सचिव उमाशंकर मालवीय के पासपोर्ट रिलीज कराने को लेकर दायर क्रिमिनल रिवीजन की सुनवाई हुई। मामले में याचिकाकर्ता की ओर से बहस की गई। कोर्ट ने याचिकाकर्ता को पूरक शपथ पत्र दाखिल कर बताने को कहा है कि वह अपनी बेटी से मिले लंदन कब और कितने दिनों के लिए जाना चाहते हैं। कोर्ट ने मामले की सुनवाई 14 जुलाई निर्धारित की।

ईडी की विशेष न्यायाधीश की कोर्ट ने पासपोर्ट रिलीज करने के उमाशंकर मालवीय की याचिका को खारिज कर दिया था, जिसे उन्होंने हाई कोर्ट में चुनौती दी है। याचिका में कहा गया है कि उनकी बेटी लंदन में हुल यूनिवर्सिटी में लॉ की पढ़ाई कर रही है। इसलिए वह लंदन उससे मिलने जाना चाहते हैं। ऐसे में ईडी की अदालत में जमा उनके पासपोर्ट को रिलीज करने का आदेश दिया जाए। याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता अनिल कुमार सिन्हा एवं अधिवक्ता निरुपमा ने पैरवी की।

उमाशंकर मालवीय पर पूर्व मंत्री भानु प्रताप शाही के द्वारा अर्जित की गई करोड़ों रुपए की अवैध संपत्ति को मनी लांड्रिंग करने में सहयोग करने का आरोप है। विजिलेंस थाने में तत्कालीन विधायक भानु प्रताप शाही की आय से अधिक संपत्ति को लेकर दर्ज कांड संख्या 9/ 2009 के आधार पर सीबीआई ने एक प्राथमिकी दर्ज की थी।

Doha : कतर की सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश, 6 लोगों की मौत, तकनीकी खराबी के कारण हादसा

दाेहा : (Doha) खाड़ी देश कतर (Gulf nation of Qatar) के समुद्री क्षेत्र में रविवार को बड़ा हादसा हुआ, जब नियमित ड्यूटी पर तैनात...

Explore our articles