spot_img

Ranchi: गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव की एटीएस ने किया कोर्ट में पेश, भेजा गया जेल

रांची:(Ranchi) आतंकवाद निरोधी दस्ता (ATS) ने गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव को गुरुवार को रांची के सिविल कोर्ट में प्रस्तुत किया। एटीएस के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की कोर्ट में अमन श्रीवास्तव की पेशी हुई , जहां से उसे 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार (jail) भेज दिया गया।

इससे पूर्व उसे कड़ी सुरक्षा के बीच डीएसपी भोला प्रसाद के नेतृत्व में एटीएस की टीम गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव को लेकर कोर्ट पहुंची थी। पेशी से पूर्व उसका मेडिकल जांच भी कराया गया। वहीं दूसरी ओर एटीएस ने गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव को रिमांड पर लेने के लिए आवेदन भी दिया है।

उल्लेखनीय है कि झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव को एटीएस की टीम बुधवार को मुंबई से लेकर रांची पहुंची थी।बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से उसे एटीएस कार्यालय ले जाया गया था।

Ghaziabad : कार चलाकर खुद अस्पताल पहुंचा गाजियाबाद का हिस्ट्रीशीटर

गाजियाबाद : (Ghaziabad) गाजियाबाद के मोदीनगर थाना क्षेत्र में (Modinagar police station limits of Ghaziabad) गुरुवार देर रात एक हिस्ट्रीशीटर युवक पर अज्ञात हमलावर...

Explore our articles