spot_img

Ranchi : सीआईडी ने महाराष्ट्र से बरामद लड़की को उसके परिजनों को सौंपने का दिया निर्देश, परिजन रवाना

रांची: (Ranchi) अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) ने महाराष्ट्र से बरामद लड़की को उसके परिजनों को सौंपने का निर्देश दिया है। बाल अधिकार कार्यकर्ता बैजनाथ कुमार ने सीआईडी से अनुरोध किया था कि दोनों लड़कियों को उसके परिजनों को सौंपा जाए।

इसे लेकर सीआईडी के एसपी ने धनबाद और सरायकेला एसपी को पत्र लिखा है। दोनों जिलों के एसपी को लिखे पत्र में सीआईडी की ओर से कहा गया है कि धनबाद के कतरास की और सरायकेला के खरसावां की रहने वाली लड़की को महाराष्ट्र से बरामद कर गवर्नमेंट स्टेट वूमेन होम महाराष्ट्र में रखा गया है। दोनों लड़कियों के माता-पिता का पता कर उनको सूचित करते हुए, दोनों बच्चियों को उन्हें सुपुर्द किया जाए।

इस संबंध में बुधवार को बाल अधिकार कार्यकर्ता बैजनाथ कुमार ने बताया कि दोनों लड़कियों के परिजन से उनका संपर्क हो चुका है। परिजन उन्हें लाने के लिए रवाना भी हो चुके हैं।

Explore our articles