spot_img

Ranchi: मुख्यमंत्री सोरेन ने आंध्र प्रदेश ट्रेन हादसे पर दुख जताया

रांची:(Ranchi) मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार सुबह आंध्र प्रदेश ट्रेन हादसे पर दुख जताया है। उल्लेखनीय है कि आंध्र प्रदेश के विजयनगरम में रविवार देरशाम दो ट्रेनों की टक्कर में 13 लोगों की मौत हो गई।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि इस खबर से मन आहत है। परमात्मा दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

Explore our articles