spot_img

Ranchi: चंद्रशेखर आजाद पूजा समिति काल्पनिक मंदिर का बनाएगा पंडाल

रांची:(Ranchi) रांची के अलबर्ट एक्का चौक के समीप चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति की ओर से काल्पनिक मंदिर पंडाल के रूप में बनाया जा रहा है।

पंडाल की ऊंचाई 70 फीट और चौड़ाई 60 फिट होगी। समिति के अध्यक्ष रमेश सिंह ने मंगलवार को बताया कि पूजा आयोजन के लिए पिछले कई महीनों से कार्य किया जा रहा है । सभी निर्माण कार्य और साज सज्जा का काम कोलकाता के उत्तम पाल की टीम की ओर से किया जा रहा है। पंडाल के अंदर देवलोक का दृश्य होगा। मां दुर्गा की 16 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की जाएगी। पंडाल के मुख्य गेट के बाहर बड़ा सा ग्लो बी बना रहेगा जिसमें भारत की तस्वीर होगी इसके अलावा गंगा आरती का दृश्य मूर्ति के द्वारा दिखाया जाएगा। इस वर्ष पूरे आयोजन में लगभग 20 से 25 लाख रुपए खर्च होंगे। उन्होंने बताया समिति 1971 से लगातार पूजा कर रही है।

New Delhi : एनाबेल सदरलैंड को लगातार दूसरी बार बेलिंडा क्लार्क पुरस्कार

नई दिल्ली : (New Delhi) ऑस्ट्रेलिया की स्टार ऑलराउंडर एनाबेल सदरलैंड (Australia's star all-rounder Annabel Sutherland) को प्रतिष्ठित बेलिंडा क्लार्क अवॉर्ड 2026 से सम्मानित...

Explore our articles