spot_img

Ranchi: रांची में 30 सितंबर से चंपा देवी टेबल टेनिस प्रतियोगिता

रांची:(Ranchi) स्व चंपा देवी झारखंड (तीसरा) स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2023 का आयोजन रांची में होगा। जेके इंटरनेशनल स्कूल, अगरु (रांची) में इसका आयोजन 30 सितंबर से दो अक्टूबर तक होगा। रांची जिले के टेबल टेनिस प्लेयर्स इसमें शामिल हो सकते हैं। इसके लिए 23 सितंबर की शाम पांच बजे तक इच्छुक प्लेयर्स रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

रांची जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन (RDTTA) के सचिव सुदिप्त मुखर्जी के पास इसके लिए संपर्क (फोन नं-9431584636) किया जा सकता है। ई-मेल rdtta2000@gmail.com के जरिये भी इसका लाभ उठा सकते हैं। इस चैंपियनशिप में अलग –अलग आयु वर्ग के इवेंट्स होंगे। इनमें लड़के, लड़कियों (सिंगल) के अंडर-11, 13, 15, 17 और 19 के इवेंट्स शामिल हैं।विस्तृत जानकारी के लिए आरडीटीटीए से संपर्क करना होगा।

Islamabad : 17 माह बाद सांसद सरदार अख्तर मेंगल का इस्तीफा स्वीकार

इस्लामाबाद : (Islamabad) पाकिस्तान की नेशनल असेंबली के स्पीकर सरदार अयाज सादिक ने बलोचिस्तान नेशनल पार्टी (Balochistan National Party) (Mengal) के नेता सरदार अख्तर...

Explore our articles