spot_img

Ranchi: राज्य में पिछले 24 घंटे में 43 नए मरीज

रांची:(Ranchi) झारखंड में कोरोना (Corona) के मरीज दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं। राज्य में 43 नए कोरोना के मरीज मिले हैं। राज्य में कुल एक्टिव केस 197 हो गयी है।

स्वास्थ्य विभाग से मंगलवार सुबह मिली जानकारी के अनुसार कोरोना के नए मामलों में रांची और गुमला में नौ-नौ, देवघर में आठ, पश्चिमी सिंहभूम( Chaibasa) में चार, पलामू और रामगढ़ में तीन – तीन, पूर्वी सिंहभूम (Jamshedpur)लोहरदगा और पाकुड़ में दो -दो और हजारीबाग में एक मरीज शामिल है। जबकि राज्य में कोरोना के 28 मरीज ठीक हुए हैं। राज्य में सबसे अधिक 63 केस रांची में एक्टिव है।

Explore our articles