spot_img

Ranchi: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम में कोरोना के 103 नए मरीज मिले

रांची:(Ranchi) झारखंड के पूर्वी सिंहभूम (Jamshedpur) में कोरोना विस्फोट हुआ है। पूर्वी सिंहभूम में 103 नए केस मिले हैं। राज्य में कोरोना के 470 एक्टिव केस हो गए है। राज्य में 44 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि राज्य में 148 नए मरीज मिले है।

स्वास्थ्य विभाग से गुरुवार को मिली जानकारी के अनुसार कोरोना के नए मामलों में पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) में 103, रांची में 24 , लोहरदगा में तीन, गिरिडीह और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) में दो -दो, देवघर, लातेहार और पलामू में चार- चार, धनबाद और कोडरमा एक- एक मरीज मिले है।

राज्य के 14 जिले में कोरोना के एक भी मरीज नहीं मिले है। दस जिले में कोरोना के मरीज एक्टिव है। राज्य में सबसे ज्यादा पूर्वी सिंहभूम( जमशेदपुर) में 129 मरीज एक्टिव हैं।

Explore our articles