रामगढ़ : (Ramgarh) रामगढ़ के उपायुक्त फ़ैज़ अक अहमद मुमताज (Ramgarh Deputy Commissioner Faiz Ak Ahmed Mumtaz) ने मंगलवर को अपने कार्यालय कक्ष में बाह्यश्रोत से प्रतिनियुक्त ट्रांसजेंडर हिमांशी (appointment letter to transgender Himanshi) को नियुक्ति पत्र सौंपा। हिमांशी को जिला समाहरणालय में आदेशपाल के पद पर प्रतिनियुक्त किया गया है।
उपायुक्त ने इस अवसर पर ट्रांसजेंडर समूह के लोगों को मुख्य धारा से जोड़ने और उन्हें विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर अधिकारियों को कई दिशा-निर्देश दिये हैं। उनके निर्देश पर जिला प्रशासन की ओर से ट्रांसजेंडर समूह के लोगों को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए स्वयं सहायता समूह का गठन भी किया जा रहा है।
हिमांशी को नियुक्ति पत्र सौंपे जाने के अवसर पर डीडीसी आशीष अग्रवाल, प्रभारी पदाधिकारी गोपनीय शाखा रविंद्र कुमार गुप्ता, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी इंदु प्रभा खलखो (DDC Ashish Agarwal, In-charge Officer of Confidential Branch Ravindra Kumar Gupta, District Social Welfare Officer Indu Prabha Khalkho) के अलावा ट्रांसजेंडर समूह के लोग भी उपस्थित थे।


