spot_img

Ramgarh: रामगढ़ उपचुनाव : पहले दौर की गणना में आजसू 5,838 मतों से आगे

Ramgarh

रामगढ़ :(Ramgarh) झारखंड में रामगढ़ विधानसभा सीट (Ramgarh Assembly seat in Jharkhand) पर हुए उपचुनाव की बृहस्पतिवार को पहले दौर की गणना के बाद ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (AJSU) पार्टी की उम्मीदवार सुनीता चौधरी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के बजरंग महतो से 5,838 मतों से आगे हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उपचुनाव के लिए आजसू पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ गठबंधन किया है। अधिकारी ने कहा कि पहले दौर में आजसू पार्टी को 12,910 वोट मिले हैं, जबकि सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाले गठबंधन की सहयोगी कांग्रेस को 7,072 मत हासिल हुए हैं।

रामगढ़ के अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) सह निर्वाचन अधिकारी मोहम्मद जावेद हुसैन ने बताया कि राजधानी रांची से करीब 40 किलोमीटर दूर रामगढ़ कॉलेज में सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुई।

हुसैन ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘मतगणना पर्यवेक्षकों, सहायकों और मतगणना निरीक्षकों सहित 120 कर्मियों द्वारा 40 पटल पर मतों की गिनती की जा रही है और यह 11 दौर में पूरी होगी।’’

रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए 27 फरवरी को उपचुनाव हुआ था, जिसमें 67.96 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया था। उपचुनाव में 14 निर्दलीयों सहित 18 उम्मीदवारों ने किस्मत आजमाई है, लेकिन मुकाबला मुख्य रूप से कांग्रेस और आजसू पार्टी के बीच माना जा रहा है।

कांग्रेस विधायक ममता देवी को एक आपराधिक मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद अयोग्य घोषित किए जाने के कारण इस सीट पर उपचुनाव जरूरी हो गया था। कांग्रेस ने इस सीट से ममता देवी के पति बजरंग महतो को उतारा है, जबकि आजसू पार्टी ने सुनीता चौधरी को अपना उम्मीदवार बनाया है।

New Delhi : व्यापार, पर्यटन और सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ाने के लिए भारत-नेपाल व्यापार महोत्सव का आयोजन

नई दिल्ली : (New Delhi) भारत-नेपाल व्यापार महोत्सव (India-Nepal Trade Festival) का दूसरा संस्करण शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधाानी नई दिल्ली (national capital, New Delhi)...

Explore our articles