spot_img

Ramgarh : चांद दिखा, कल होगी ईद

रामगढ़ : शाम को रोजा खोलने के बाद लोगों ने चांद का दीदार किया है। शनिवार को ईद मनाई जाएगी। चांद का दीदार होते ही लोगों ने एक दूसरे को ईद की बधाई दी। मुस्लिम इलाके में ईद के चलते लाेग उत्साहित दिखे। इससे पहले दोपहर को रामगढ़ जिले में अलविदा की नमाज अदा की गई। जामा मस्जिद में मुस्लिम धर्मावलंबियों ने एक महीने के रोजा रखने के बाद अलविदा की नमाज पढ़ी।

शुक्रवार को अलविदा की नमाज को लेकर सभी मस्जिदों में भीड़ उमड़ी। हर जगह सुरक्षा को लेकर दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों की मौजूदगी भी थी। रामगढ़ शहर के सौदागर मोहल्ला, गोलपार, नईसराय, सिरका अरगड्डा, न्यू बस स्टैंड मस्जिद में भी लोगों ने अलविदा की नमाज पढ़ी। यह दिन मुस्लिम समुदाय के लिए विशेष महत्व रखता है। इस्लाम में रमजान का महीना सबसे पाक होता है और इसमें पड़ने वाले जुमे का दिन और भी खास रहता है। मान्यताके मुताबिक एक जुमे की नमाज अदा करने पर 40 नमाजों का सबाब मिलता है।

शाम को ईद का चांद दिखने पर लोगों ने एक दूसरे को ईद की मुबारकवाद दी। चांद दिखने के बाद अब शनिवार को ईद मनाई जाएगी। ईद की खरीददारी को लेकर शाम को बाजाराें में रौनक दिखी।

Purba Medinipur : बीएलए को जान से मारने की धमकी, तृणमूल नेताओं के खिलाफ एफआईआर

पूर्व मेदिनीपुर : (Purba Medinipur) तृणमूल कांग्रेस की एक सभा के दौरान जान से मारने की धमकी देने के आरोप में बीएलए-दो शेख मसूद...

Explore our articles