spot_img

Bhopal : तीन नए मंत्रियों राजेंद्र शुक्ला, गौरीशंकर बिसेन, राहुल लोधी ने ली शपथ, कांग्रेस ने कसा तंज

भोपाल :(Bhopal ) विधानसभा चुनाव से करीब दो महीने पहले शिवराज मंत्रिमंडल में शनिवार सुबह तीन नए मंत्रियों को शामिल किया गया। विधायक राजेंद्र शुक्ला, गौरीशंकर बिसेन और राहुल लोधी को राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने राजभवन में शपथ दिलाई। इन्हें मिलाकर शिवराज सरकार में अब 33 मंत्री हो गए हैं। इधर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर तंज कसा है।

मंत्रिमंडल विस्तार के लिए शुक्रवार देर रात मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल मंगु भाई पटेल से मुलाकात की। दोनों के बीच करीब 10 मिनट तक चर्चा हुई। इसके बाद शनिवार सुबह का समय तय किया गया। नए मंत्रियों में सबसे पहले महाकौशल से गौरीशंकर बिसेन ने शपथ ली। उनके बाद विंध्य के राजेंद्र शुक्ला और बुंदेलखंड के राहुल लोधी ने शपथ ली।

मंत्रिमंडल विस्तार पर पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने तंज कसा है। उन्होंने शनिवार को ट्वीट करते हुए कहा-ये मंत्रिमंडल नहीं, भ्रष्टाचार की मित्रमंडली का विस्तार है। उन्होंने कहा कि जब कार्यकाल हो रहा है समाप्त और गिरने वाली है सरकार, तब मध्यप्रदेश में मंत्रिमंडल का हो रहा है विस्तार। विदाई के समय स्वागत गीत गाने वाली भाजपा सरकार अब विस्तार क्या, पूरा मंत्रिमंडल भी बदल दे तो भी हार निश्चित है।

Explore our articles