राजौरी : (Rajouri) राजौरी जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार को सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 22 लोग घायल हो गए।जानकारी के अनुसार मंजाकोट से राजौरी जा रही एक बस राजौरी शहर के पास ठंडीकस्सी गांव में राधास्वामी आश्रम के पास पलट गई। पलटने से पहले बस ने दो कारों को टक्कर मारी। बस के नीचे कुचले जाने से 30 वर्षीय एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 22 घायल यात्रियों को सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल राजौरी ले जाया गया। घायलों में बारह छात्र हैं जो स्कूल जा रहे थे।
जीएमसी एसोसिएटेड अस्पताल राजौरी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. महमूद एच बजार ने कहा कि सभी बाइस घायलों का इलाज किया जा रहा है।


