spot_img

Rajkot : अहमदाबाद से राजकोट जा रही वंदे भारत ट्रेन पर पथराव, शीशे टूटे

गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी थे ट्रेन में सवार
राजकोट : (Rajkot)
राजकोट के समीप वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat train near Rajkot) पर पथराव किए जाने की घटना हुई है। ट्रेन में गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी भी सवार थे। पथराव में किसी के घायल होने की खबर नहीं है, लेकिन सी-4 और सी-5 कोच के शीशे क्षतिग्रस्त हुए हैं। रेलवे के सुरक्षा अधिकारी ने घटना की पुष्टि की है।

जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी अहमदाबाद से राजकोट के लिए वंदेभारत ट्रेन से रवाना हुए थे। ट्रेन जब राजकोट से करीब 4 किलोमीटर दूर थी, इसी दौरान बिलेश्वर के पास स्लम क्षेत्र से किसी ने पथराव किया। पत्थर ट्रेन की सी-4 और सी-5 खिड़की पर लगा, जिससे शीशे क्षतिग्रस्त हो गए।

राजकोट मंडल के सुरक्षा अधिकारी पवन कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने पथराव किया। हालांकि अधिक पत्थर नहीं फेंके गए। खिड़की पर क्रेक आया है। प्रशासन को आशंका है कि किसी बच्चे ने पत्थर फेंके होंगे, फिलहाल रेलवे सुरक्षा बल मामले की जांच में जुट गया है।

Yamunanagar : अस्पताल में भर्ती बुजुर्ग की मौत के बाद गहने गायब

यमुनानगर : (Yamunanagar) यमुनानगर के एक निजी अस्पताल (private hospital in Yamunanagar) की कार्यप्रणाली पर उस समय गंभीर प्रश्नचिह्न लग गया, जब 71 वर्षीय...

Explore our articles