राजगढ़:(Rajgarh) माचलपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कुमड़ा में रहने वाली 45 वर्षीय महिला ने पति पर दहेज की मांग को लेकर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस (police) ने रविवार को आरोपित के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार ग्राम कुमड़ा में रहने वाली 45 वर्षीय मनोहरबाई मालवीय ने बताया कि पति प्रेमसिंह पुत्र गणेश मालवीय दहेज की मांग को लेकर मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है, विरोध करने पर वह आए दिन मारपीट करता है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धारा 498ए, 323 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


