spot_img

Rajgarh: राजगढ़ःअज्ञात ट्रेक्टर ने पैदल जा रहे युवक को रौंदा,मौत

राजगढ़:(Rajgarh) पचोर थाना क्षेत्र (Pachor police station area) में ग्राम बरेड़ी रोड पर भैरु महाराज के समीप तेज रफ्तार अज्ञात ट्रेक्टर ने पैदल जा रहे 35 वर्षीय युवक को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और अज्ञात चालक के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

एसआई धर्मेन्द्र शर्मा के अनुसार बीती रात बरेड़ी रोड स्थित भैरु महाराज के स्थान के समीप तेज रफ्तार अज्ञात ट्रेक्टर ने पैदल जा रहे धनमल (35) पुत्र भागमल पारदी निवासी बरेड़ी को टक्कर मार दी। गंभीर चोटें लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मृतक के भाई मांगीलाल की रिपोर्ट पर अज्ञात चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Tehran : ईरान ने खारिज की अमेरिकी चेतावनी, कहा- नहीं खुलेगा होर्मुज

तेहरान : (Tehran) युद्ध की लपटों से झुलसे मध्य पूर्व का आसमान आशंकाओं के बादलों से अट गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US...

Explore our articles