spot_img

Rajgarh: राजगढ़ःबाइक सवार युवक के कब्जे से अवैध शराब जब्त,पूछताछ जारी

राजगढ़:(Rajgarh) शहर ब्यावरा थाना पुलिस टीम (City Biaora Police Station Team) ने मुखबिर की सूचना पर इंदौर नाका से घेराबंदी कर बाइक सवार युवक को पकड़ा और उसके कब्जे से प्लास्टिक की केनों में रखी 80 लीटर अवैध शराब जब्त की। पुलिस ने मंगलवार को आरोपित के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर पूछताछ शुरु कर दी है।

थाने के एसआई गुड्डू कुशवाह के अनुसार मुखबिर की सूचना पर बीती रात इंदौर नाका ब्यावरा से घेराबंदी कर बिना नंबर की बाइक पर सवार विक्की (19)पुत्र दीपक कंजर निवासी भमावद थाना कुंभराज जिला गुना हाल मुकाम दूधी करनवास को गिरफ्तार कर प्लास्टिक की केन में रखी 80 लीटर अवैध शराब जब्त की गई। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से 90 हजार रुपए कीमती बाइक और 16 हजार की शराब जब्त की है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।

Explore our articles