
राजगढ़: (Rajgarh)राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर खिलचीपुर थाना क्षेत्र (Khilchipur police station area on National Highway-52) में ग्राम राजपुरा जोड़ के नजदीक तेज रफ्तार कार ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक 42 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और कार चालक के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।
थानाप्रभारी प्रभात गौड़ के अनुसार बीती रात हाइवे-52 स्थित ग्राम राजपुरा जोड़ के नजदीक तेज रफ्तार अर्टिगा कार क्रमांक एमपी 41 जेड़बी 3673 ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक राधेश्याम (42) पुत्र किशोर तंवर निवासी सेंदरी की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना के बाद चालक कार को छोड़कर मौके से भाग गया। बताया गया है कि युवक खिलचीपुर से अपने गांव सेंदरी जा रहा था तभी राजपुरा गांव के समीप हादसे का शिकार हो गया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ धारा 304ए, 184 एमव्ही.एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।


