spot_img

Rajgarh: खेत से सोलर पंप सहित 90 हजार का सामान चोरी, तलाश शुरू

राजगढ़:(Rajgarh) सारंगपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नारायणपुर स्थित खेत से अज्ञात बदमाश पांच हाॅर्सपावर का सोलर पंप, केबल और स्टार्टर चोरी कर ले गए। जिसकी कीमत 90 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस ने मंगलवार को अज्ञात के खिलाफ चोरी का प्रकरण दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार ग्राम नारायणपुर निवासी गोविंद (38) पुत्र श्रीकृष्ण पाटीदार ने बताया कि बीती रात अज्ञात बदमाश खेत पर बने कुएं से पांच हाॅर्सपावर का सोलरपंप, 130 फीट केबल और स्टार्टर चोरी कर ले गए, जिसकी कुल कीमत 90 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस ने मौका-मुआयना कर अज्ञात के खिलाफ धारा 379 के तहत प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

Shimla : शिमला में पर्यटकों की भारी भीड़, पुलिस ने यातायात प्रबंधन के लिए किए व्यापक इंतजाम

शिमला : (Shimla) गर्मियों के पर्यटन सीजन में शिमला (tourists arriving in Shimla) पहुंच रहे भारी संख्या में पर्यटकों के कारण शहर में वाहनों...

Explore our articles