spot_img

Rajgarh : पति और सास पर दहेज एक्ट का प्रकरण दर्ज

राजगढ़:(Rajgarh ) कुरावर थाना क्षेत्र के ग्राम बोरखेड़ा (Village Borkheda of Kurawar police station area.) में रहने वाली 24 वर्षीय महिला ने पति और सास पर दहेज की मांग को लेकर मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर परेशान करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शनिवार को आरोपितों के खिलाफ दहेज एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस के अनुसार ग्राम बोरखेड़ा निवासी 24 वर्षीय सोनाबाई मीना ने बताया कि पति राजू पुत्र गोविंद मीना और सास कमलाबाई निवासी विजयगढ़ थाना नरसिंहगढ़ दहेज की मांग को लेकर मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं, विरोध करने पर आए दिन मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देते हैं, जिसके चलते मायके बोरखेड़ा में रहने को मजबूर हूं। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धारा 498ए, 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम 1961 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Explore our articles