spot_img

Rajgarh: इंस्टाग्राम आईडी पर विधायक की फोटो एडिट कर अश्लील टिप्पणी करने वाले पर केस दर्ज

राजगढ़:(Rajgarh) खिलचीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कुआंखेड़ा निवासी युवक (Youth resident of village Kuankheda) ने गुनाखेड़ी गांव के युवक पर स्वयं की इंस्टाग्राम आईडी पर वर्तमान विधायक की फोटो एडिट कर अश्लील शब्दों का प्रयोग व गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपित के खिलाफ आईटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु की।

पुलिस के अनुसार ग्राम कुआंखेड़ा निवासी श्याम (25)पुत्र बद्रीलाल दांगी ने बताया कि गुनाखेड़ी गांव के योगराज उर्फ चिंटू पुत्र शंकरलाल राजपूत ने स्वयं की इंस्टाग्राम आईडी पर खिलचीपुर वर्तमान विधायक हजारीलाल दांगी की फोटो एडिट कर अश्लील शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धारा 504, 66 सी आईटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।

Explore our articles