spot_img

Rajgarh: पिता को जेल से बाहर निकालने की बात को लेकर भाई पर चाकू से हमला

राजगढ़: (Rajgarh) सारंगपुर थाना क्षेत्र में पिता को जेल से बाहर निकालने की बात पर उपजेल के सामने भाई पर भाई ने चाकू से हमला कर दिया और मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस ने मंगलवार को आरोपित भाई के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की। पुलिस के अनुसार ग्राम सलसलाई निवासी लखन (27) पुत्र त्रिलोकचंद नागर ने बताया कि बीती रात पिता को जेल से बाहर निकालने की बात पर भाई अनिल नागर ने उपजेल के सामने गालियां देते हुए मारपीट की, विरोध करने पर चाकू से हमला करते हुए जान से मारने की धमकी दी, जिससे गहरा जख्म हो गया। पुलिस ने आरोपित भाई के खिलाफ धारा 294, 323, 324, 506 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।

Explore our articles