spot_img

Rajgarh: मादक पदार्थ के साथ बाइक सवार युवक गिरफ्तार,पूछताछ जारी

राजगढ़:(Rajgarh) राजगढ़ कोतवाली थाना पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर राजगढ़-करेड़ी रोड स्थित देवनारायण मंदिर के सामने से घेराबंदी कर बाइक सवार युवक को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से थैले में रखा 4 किलो 100 ग्राम डोडाचूरा जब्त किया। पुलिस ने शनिवार को आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

एसआई राहुल रघुवंशी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर बीती रात राजगढ़-करेड़ी रोड स्थित देवनारायण मंदिर के समीप से घेराबंदी कर बाइक सवार राजेश (26) पुत्र कंवरलाल तंवर निवासी बांसखेड़ा राजगढ़ को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से दस हजार रुपए कीमती बाइक व 12 हजार रुपए कीमत का चार किलो 100 ग्राम डोडाचूरा जब्त किया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।

Explore our articles