spot_img

Raipur : रंग खेलने निकले युवक की चाकू से गोदकर हत्या

रायपुर : (Raipur) राजधानी रायपुर के आरंग (Arang area of ​​Raipur, the capital) क्षेत्र में होली के दौरान एक 18 वर्षीय युवक की चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान नीरज लोधी, निवासी रामनगर चौक, के (identified as Neeraj Lodhi, a resident of Ramnagar Chowk) रूप में हुई है। वह अपने दो साथियों के साथ होली खेलने के लिए मोटरसाइकिल से निकला था। बताया गया है कि जब वे साहू पारा इलाके में पहुंचे, तब वहां मौजूद कुछ युवकों ने उन्हें रोक लिया।

बाइक से गिराकर किया हमला
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, नीरज को मोटरसाइकिल से नीचे गिराकर उस पर धारदार हथियार से हमला किया गया। हमले के दौरान उसके साथ मौजूद दोनों युवक किसी तरह मौके से भाग निकले। प्रारंभिक जांच में नीरज के शरीर पर चाकू के कई गहरे घाव और सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।

सरेआम हत्या से चौतरफा आक्रोश
घटना के बाद साहू पारा और आसपास के क्षेत्रों में आक्रोश का माहौल रहा। एहतियातन पुलिस ने क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है और अतिरिक्त बल तैनात किया है। अधिकारियों के अनुसार स्थिति नियंत्रण में है। आरंग थाना पुलिस (Arang police station) ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया है। संदिग्धों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है तथा संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

Bengaluru : चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुई क्रिकेट की वापसी

बेंगलुरु में आरसीबी खेलेगी अपने 5 मैचबेंगलुरु : (Bengaluru) बेंगलुरु का एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (Bengaluru's M. Chinnaswamy Stadium) एक बार फिर क्रिकेट मैचों की...

Explore our articles