रायपुर:(Raipur) जशपुर जिले की कुनकुरी पुलिस (Kunkuri Police of Jashpur District) ने बीती देर रात गश्त के दौरान सागौन लकड़ी से भरी पिकअप वहां के साथ दो आरोपितों को पकड़ा है। दोनों को हिरासत में लिया गया है ।
कुनकुरी पुलिस के अनुसार रात करीब डेढ़ बजे हल्दी मुंडा के पास संदिग्ध हालत में खड़ी पिकअप वाहन की तलाशी ली गई तो उसमें सागौन लकड़ियों का जखीरा मिला ।पिकअप वहां के साथ दो आरोपित भी मौजूद थे।
थाना प्रभारी एल आर चौहान के अनुसार गाड़ी बंदरचुआ की है ।पकड़े गए आरोपितों में एक गाड़ी मालिक है और दूसरा ड्रायवर।दोनों को हिरासत में लेकर वन विभाग को सुपुर्द कर दिया गया।थाना प्रभारी ने बताया कि जंगल के भीतर ही लकड़ी की कटाई और चिराई होने की बात आरोपितों के द्वारा कबूल की गई है।


