spot_img

Raipur : झोपड़ी में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

रायपुर/कवर्धा : (Raipur/Kawardha) छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के वनांचल क्षेत्र कुकदूर थाना क्षेत्र (Gram Panchayat Mathpur in Kukdur police station) के ग्राम पंचायत माठपुर के आश्रित ग्राम नागाडबरा की एक झोपड़ी में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई है। गांव वालों ने सोमवार सुबह घटना की सूचना कुकदुर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कुकदूर थाना प्रभारी सावन सारथी ने बताया कि नागाडबरा बस्ती में रविवार की आधी रात 12 बजे के बाद घर में आग लग गई। इस घटना में बुधराम पिता भोपसिंह (35), हिरमतीन बाई पति बुधराम (32) और इनके 12 वर्ष के बेटे जोन्हू की मौत हो गई है। प्रथमदृष्टया यह मामला गैस सिलेंडर में आग लगने के कारण हुई दुर्घटना का लगता है। फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Kathmandu : काठमांडू सहित नेपाल का अधिकांश हिस्सा वायु प्रदूषण की चपेट में

काठमांडू : (Kathmandu) नेपाल के विभिन्न हिस्सों में वायु प्रदूषण के स्तर (Air pollution levels) में हाल के दिनों में वृद्धि दर्ज की गई...

Explore our articles