spot_img

Raipur: छत्तीसगढ़ पहुंची प्रियंका गांधी, सीएम बघेल ने किया स्वागत

रायपुर:(Raipur) कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी गुरुवार को छत्तीसगढ़ पहुंच चुकी है। रायपुर के माना एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया।

राजधानी में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेताओं के साथ चर्चा करने के बाद प्रियंका गांधी 11:30 बजे भिलाई के लिए रवाना होंगी और वहां आयोजित महिला सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल होंगी। इस दौरान प्रियंका गांधी कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को संबोधित करेंगी। प्रदेश की 98 लाख से ज्यादा महिला वोटर्स को साधेंगी। इसके बाद शाम 5:20 बजे प्रियंका गांधी दिल्ली के लिए रवाना होंगी।

Explore our articles