spot_img

Raipur : महापाैर के बेटे का सड़क पर केक काटते वीडियाे वायरल, महापाैर मीनल ने मांगी माफी

रायपुर : (Raipur) हापौर मीनल चौबे के बेटे मेहुल (Mayor Meenal Choubey’s son Mehul) का सड़क पर केक काटते हुए वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बेटे की गलती को लेकर महापौर मीनल चौबे ने माफी मांगी है। वहीं इस वीडियो के सामने आने के बाद कांग्रेस ने कार्रवाई की मांग की है।

महापौर मीनल चौबे ने अपने बेटे के सड़क पर केक काटने का वीडियाे वायरल हाेने पर माफी मांगी है। इस मामले में मीनल ने कहा कि, मैंने वीडियो देखा, जो मेरे घर के सामने का ही है, मेरे बेटे का बर्थडे था, उसने सड़क पर केक काटा है। मैंने आज सुबह ही खबर पढ़ी कि, हाईकोर्ट ने सड़कों पर केक काटने से मना किया है। इसलिये जो भी हुआ वो गलत हुआ है। बेटे को भी सलाह दी गई है कि अब से रोड पर केक नहीं काटना है।

महापौर मीनल चौबे ने कहा कि, शासन-प्रशासन का मैं पूरा सम्मान करती हूं। अगर मेरे या मेरे परिवारजनों की वजह से किसी को कोई परेशानी हुई होगी, तो उसके लिए मैं क्षमा मांगती हूं। सभी के बच्चों को यह समझना चाहिए कि, उन्हें घर के अंदर ही केक काटना चाहिए, सड़क पर नहीं। इसके साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि इस प्रकार की घटना फिर नहीं होगी।

वहीं पूर्व कांग्रेस विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि, पुलिस और प्रशासन इस तरह के कृत्य पर कार्रवाई करती रही है। पिछले दिनों यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष का जन्मदिन मनाते हुए उपाध्यक्ष समेत 10 यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता जेल गए थे। निश्चित तौर पर उनका कृत्य भी गलत था। राजा हो या रंक नियम सबके लिए बराबर होते हैं, इसलिए ऐसे कृत्य पर कार्रवाई हाेनी चाहिए।

Explore our articles