spot_img

Raipur: छत्तीसगढ़ के सभी मतदान केन्द्रों में मतदाता सूची का आज प्रारंभिक प्रकाशन

रायपुर: (Raipur) भारत निर्वाचन आयोग, नई-दिल्ली से प्राप्त कार्यक्रम के निर्देशानुसार आज शनिवार से प्रदेश के सभी मतदान केन्द्रों (polling stations) में मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन किया जाएगा। इसी के साथ दावा-आपत्ति प्राप्त करने की कार्यवाही प्रारंभ हो जाएगी। सभी नागरिक 22 जनवरी 2024 तक दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं।

निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार 13 जनवरी(शनिवार) एवं 14 जनवरी (रविवार) को समस्त मतदान केन्द्रों में दो दिवसीय विशेष शिविर का भी आयोजन किया जाएगा। इस अवधि में प्राप्त सभी दावा-आपत्तियों का निराकरण पूर्ण कर 08 फरवरी (गुरुवार) को निर्वाचक नामावली का अन्तिम प्रकाशन किया जाएगा। आयोग के निर्देशानुसार प्रारंभिक प्रकाशन 06 जनवरी, 2024 एवं अंतिम प्रकाशन 08 फरवरी, 2024 को सभी मतदान केन्द्रों की मतदाता सूची का प्रकाशन मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के वेबसाईट पर भी किया जाएगा।

Explore our articles