spot_img

Raipur : पीएम आवास की स्वीकृति के नाम पर कोई भी शुल्क की मांग करे तो तत्काल करें शिकायत : जिला पंचायत सीईओ

रायपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण योजना अंतर्गत रायपुर जिले में कुल 25025 आवासों को पूर्ण कर लिया गया है। साथ ही जिले के 4424 अपूर्ण आवासों को उनके कार्य स्तर के अनुसार राशि जारी की जा रही है।। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किसी प्रकार शुल्क मांगे जाने पर योजना के हितग्राहियों से शिकायत करने की अपील की है।

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि, राज्य कार्यालय से लक्ष्य प्राप्त होने पर प्राथमिकता के आधार पर प्रतिवर्ष आवास की स्वीकृति की जाती है। आवास स्वीकृति या उपरोक्त कार्य में किसी भी स्तर पर कोई शुल्क किसी माध्यम से नहीं लगता है। वाट्सएप, फोन या ऑनलाइन के माध्यम से संपर्क कर आवास की राशि जारी कराने के नाम पर ठगी के शिकार न हों व किसी के बहकावे में आने से बचें। हितग्राही कहीं भी राशि देने से बचें। हितग्राही का नाम स्थाई प्रतीक्षा सूची में दर्ज है, तो आवास अवश्य मिलेगा। यदि किसी के द्वारा शुल्क मांगा जाता है तो इसकी शिकायत तत्काल करें।

Purba Medinipur : बीएलए को जान से मारने की धमकी, तृणमूल नेताओं के खिलाफ एफआईआर

पूर्व मेदिनीपुर : (Purba Medinipur) तृणमूल कांग्रेस की एक सभा के दौरान जान से मारने की धमकी देने के आरोप में बीएलए-दो शेख मसूद...

Explore our articles