spot_img

Raipur : छत्तीसगढ़ में फिल्म ‘शतक’ टैक्स-फ्री

रायपुर : (Raipur) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (Chhattisgarh Chief Minister Vishnu Dev Sai) ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (Rashtriya Swayamsevak Sangh) के 100 वर्षों की यात्रा पर आधारित फिल्म ‘शतक’ को राज्य में टैक्स-फ्री करने की घोषणा की है। गुरुवार देर रात राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में फिल्म का विशेष प्रदर्शन देखा गया, जिसमें मंत्रिमंडल के सदस्य और जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि यह फिल्म केवल ऐतिहासिक दस्तावेज नहीं, बल्कि राष्ट्रसेवा, समर्पण और संगठन की प्रेरक गाथा का सशक्त प्रस्तुतीकरण है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार (Dr. Keshav Baliram Hedgewar) के दूरदर्शी विचारों से शुरू हुई यात्रा को माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर (direction by Madhavrao Sadashivrao Golwalkar) ने नई दिशा दी, और एक शताब्दी का यह इतिहास लाखों स्वयंसेवकों के अनुशासन और ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना का प्रमाण है

उन्होंने विश्वास जताया कि फिल्म नई पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूक और प्रेरित करेगी। राज्य सरकार का यह निर्णय फिल्म को व्यापक दर्शक वर्ग तक पहुँचाने और इसकी प्रेरक भावना को जन-जन तक प्रसारित करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Explore our articles