spot_img

Raipur: जंगल में हाथी की मौत, जांच में जुटा वन अमला

रायपुर :(Raipur) छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के खुड़िया क्षेत्र के जंगल में रविवार शाम को हाथी (elephant) की मौत का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद से वन महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। वन विभाग द्वारा जांच में हाथी की मौत करंट की चपेट में आने से हुई है।

मामले में मुंगेली डीएफओ सत्यदेव शर्मा (Mungeli DFO Satyadev Sharma) ने बताया कि खुड़िया क्षेत्र के जंगल में एक हाथी मृत पड़ा हुआ है। इसकी सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दिया जिस पर विभाग की टीम मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि जांच में शिकारियों के द्वारा बिछाए गए विद्युत तार के चपेट में आने से करंट लगने की वजह से हाथी की मौत हुई होगी ऐसा प्रतीत हो रहा है। क्योंकि हाथी के शरीर पर चोट के निशान भी नजर आ रहे हैं। घटना स्थल के आसपास से विद्युत तार भी बरामद किया गया है।

डीएफओ ने यह भी बताया कि घटना की जांच के लिए डॉग स्क्वॉड टीम की भी मदद ली जा रही है। इस घटना की विभागीय स्तर पर जांच की जा रही है। घटना स्थल क्षेत्र से करीब छह लोगों को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया गया है।विस्तृत जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई होगी।

Lucknow : यूपी विधानसभा सत्र से पहले सियासी संग्राम

लखनऊ : (Lucknow) उत्तर प्रदेश विधानसभा (Uttar Pradesh Legislative Assembly) के एक दिवसीय सत्र की शुरुआत से पहले ही राजधानी लखनऊ में महिला आरक्षण...

Explore our articles