Raipur: कांग्रेस पराजित मनोबल और हताशा की शिकार : नितिन नवीन

0
218

रायपुर: (Raipur) लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बुधवार देर शाम को रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भाजपा की दूसरे दौर की मैराथन बैठक हुई। बैठक में प्रदेश के 11 में से 11 सीट पर जीत हासिल करने के लिए रणनीति बनाई गई। इस दौरान बैठक में भाजपा प्रदेश सह प्रभारी नितिन नवीन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (Chief Minister Vishnudev Sai) सहित कई वरिष्ठ नेता और तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।

छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन ने कहा है कि पिछले विधानसभा चुनाव में जन आशीर्वाद से हासिल ऐतिहासिक जनादेश के चलते भाजपा कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं। प्रदेश की सभी 11 लोकसभा सीटों पर कमल खिलाने के लिए ‘अबकी बार चार सौ पार’ का लक्ष्य लेकर चुनावी मैदान में सभी भाजपा नेताओं, पदाधिकारियों,जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को कटिबद्ध होकर उतरना है। भाजपा के विभिन्न प्रकोष्ठों की मेराथन बैठकों के बाद हम चुनावी तैयारियों में काफी तेजी से आगे चल रही है।जबकि कांग्रेस पराजित मनोबल और हताशा की शिकार दिखाई पड़ रही है।

उल्लेखनीय हो की पिछले दिनों भाजपा प्रदेश कार्यालय में सबसे पहले क्लस्टर प्रभारियों, लोकसभा प्रभारियों, लोकसभा संयोजकों व सह संयोजकों की बैठक हुई। इसके बाद दूसरी बैठक भाजपा के विभिन्न कार्यक्रमों की टोलियों की हुई।इसके बाद भाजपा के सभी मोर्चों के प्रदेश प्रभारी, अध्यक्ष, महामंत्री, संभाग प्रभारियों के साथ सभी प्रकोष्ठों के संयोजकों की बैठक हुई।सबसे अंत में प्रदेश चुनाव समिति की अहम बैठक हुई।

नितिन नवीन ने आगे कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की उपलब्धियों और ‘मोदी की गारंटी’ पर तेजी से काम जारी है। महज दो माह पुरानी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार ने अभूतपूर्व जन विश्वास अर्जित किया है। इसका सुपरिणाम आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में साफ नजर आएगा।