रायपुर : कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए शुक्रवार को राजधानी दिल्ली में एआईसीसी की बैठक के बाद लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों अपनी पहली सूची जारी कर दी। इसमें 39 सीटों से प्रत्याशियों का ऐलान किया गया है। छत्तीसगढ़ की 11 सीटों में से 6 पर प्रत्याशी घोषित हुए हैं। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भी नाम हैं। उन्हें राजनांदगांव से प्रत्याशी बनाया गया है।
छत्तीसगढ़ में जो नाम सामने आए हैं उनमें जांजगीर लोकसभा सीट से शिव डहरिया, कोरबा लोस से ज्योत्सना महंत, राजनांदगांव लोस से भूपेश बघेल, दुर्ग लोकसभा से राजेंद्र साहू, रायपुर लोकसभा से विकास उपाध्याय, महासमुंद लोकसभा से ताम्रध्वज साहू का नाम तय हो गया है।छत्तीसगढ़ की राजनांदगांव लोकसभा सीट से कांग्रेस पार्टी ने इस बार पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को मैदान में उतारा है।कांग्रेस लंबे समय से इस सीट को जीतने में नाकामयाब रही है।वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के संतोष पांडे यहां से सासंद हैं।
विकास उपाध्याय रायपुर पश्चिम से विधायक रह चुके हैं।उन्हें 2023 विधानसभा चुनाव में भाजपा के राजेश मूणत से हार का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद अब कांग्रेस आलाकमान ने उनको लोकसभा चुनाव लड़ाने का फैसला लिया है।
कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू को महासमुंद से कांग्रेस का उम्मीदवार बनाया गया है।ताम्रध्वज साहू को 2023 विधानसभा चुनाव में ललित चंद्राकर के सामने हार का सामना करना पड़ा था। इससे पहले वे दुर्ग लोकसभा सीट से सांसद भी रह चुके हैं।
राजेंद्र साहू को दुर्ग लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी बनाया गया है। वे जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष रह चुकें हैं। साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी भी माने जाते हैं। पूर्व में स्व. ताराचंद साहू के क्षेत्रीय पार्टी स्वाभिमान मंच से दुर्ग विधायक और महापौर का चुनाव लड़ चुके हैं। जिसके बाद साल 2017 में कांग्रेस में शामिल हुए हैं।
ज्योत्सना महंत को फिर से कोरबा से टिकट दी गई है। कांग्रेस आलाकमान ने दोबारा भरोसा जताते हुए अपना उम्मीदवार बनाया है। ज्योत्सना महंत के सामने इस बार भाजपा ने पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय को मैदान में उतारा है।
विधानसभा चुनाव में डॉ. शिव डहरिया को विधानसभा चुनाव में आरंग से गुरू खुशवंत साहेब ने हराया था। इसके बाद भी कांग्रेस आलाकमान ने भरोसा जताते हुए जांजगीर-चांपा सीट से उम्मीदवार बनाया है. शिव डहरिया को विधानसभा चुनाव में आरंग से गुरू खुशवंत साहेब ने हराया था।


