spot_img

Raipur: मुख्यमंत्री आज चन्द्रनाहू कुर्मी समाज के सम्मेलन में होंगे शामिल

रायपुर :(Raipur) मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज ( Friday) को कबीरधाम जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे और कबीरधाम जिले में विकास की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए 140 करोड़ 50 लाख रुपये के विभिन्न विकासमूलक कार्यों की सौगात देंगे। इन सौगातों में कुल 24 अलग-अलग विकास कार्याे का लोकार्पण और शिलान्यास शामिल हैं।

जिसमें 6 कार्य लोकार्पण के है, जिनकी लागत 45 करोड़ 92 लाख 41 हजार रुपये और 18 कार्य शिलान्यास के है, जिनकी लागत 94 करोड़ 56 लाख 80 हजार रुपये है। मुख्यमंत्री बघेल के साथ कार्यक्रम में वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री एवं कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर, पंडरिया विधायक ममता चन्द्राकर सहित वरिष्ठ जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।

Ranchi : आईईडी विस्फोट में घायल सहायक कमांडेंट सहित दो जवान हेलीकॉप्टर से लाए गए रांची

रांची : (Ranchi) झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले (Jharkhand's West Singhbhum district) के घने सारंडा जंगल में रविवार तड़के सुरक्षाबलों और प्रतिबंधित माओवादी संगठन...

Explore our articles