spot_img

Raipur: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने मंत्रिमंडल के साथ अयोध्या में रामलला के दर्शन हेतु रवाना

रायपुर:(Raipur) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (Chief Minister Vishnudev Sai) अपने मंत्रिमंडल के साथ शनिवार सुबह चार्टड विमान से अयोध्या में रामलला के दर्शन हेतु रवाना हुए है। भाजपा के चुनावी एजेंडे में रामलला दर्शन योजना शामिल किया था, जिसके तहत छत्तीसगढ़वासी लगातार अयोध्या का दौरा कर भगवान श्रीराम के दर्शन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री साय रवाना हाेने से पहले सोशल मीडिया एक्स में पोस्ट किया कि चलत विमान कोलाहल होई, जय रघुवीर कहई सब कोई।

मुख्यमंत्री साय भी दर्शन योजना के अंतर्गत अपने सभी मंत्रिगणों के साथ चार्टड विमान से आज रवाना हुए। मुख्यमंत्री साय अयोध्या में रामलला का दर्शन करेंगे और छत्तीसगढ़ एवं प्रदेशवासियों के लिए सुख, समृद्धि, उन्नति और खुशहाली की कामना करेंगे।

New Delhi : तीन हाई कोर्ट में जज की नियुक्ति के लिए सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 10 नामों की अनुशंसा की

नई दिल्ली : (New Delhi) सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम (Supreme Court Collegium) ने तीन उच्च न्यायालय (judges in three High Courts) में जज के रुप...

Explore our articles