spot_img

Raipur : मुख्यमंत्री साय आज दिल्ली में गडकरी की अध्यक्षता में होने वाली समीक्षा बैठक में होंगे शामिल

रायपुर : (Raipur) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (Chhattisgarh Chief Minister Vishnudev Sai) आज साेमवार काे नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता में होने वाली समीक्षा बैठक में शामिल होंगे।

इस बैठक में छत्तीसगढ़ राज्य में चल रही राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की प्रगति पर चर्चा की जाएगी। बैठक में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव और राज्य के लोक निर्माण विभाग, राजस्व, खनन और वन विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे।इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा होगी। वन विभाग से क्लीयरेंस, राजस्व और खनन से जुड़े मुद्दों पर फोकस रहेगा। अयोध्या से जोड़ने वाली एन एच परियोजना की प्रगति पर भी चर्चा की जाएगी।

Explore our articles