spot_img

Raipur : छत्तीसगढ़ पंचायत चुनाव : सुबह 11 बजे तक औसत 27.68 प्रतिशत हुआ मतदान

रायपुर : (Raipur) छत्तीसगढ़ के 53 विकासखण्ड में आज साेमवार काे पंचायत चुनाव (Panchayat elections) के पहले चरण के लिए मतदान हो रहा है। सुबह से ही मतदान केंद्रों में मतदाताओं की लंबी कतार लगी हुई है। सरपंच, पंच, जनपद पंचायत और जिला पंचायत सदस्यों चुनने के मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर रहे हैं।

चुनाव आयाेग ने सुबह 11 बजे तक के आंकड़ा जारी कर दिए हैं, जिसमें औसत 27.68 प्रतिशत मतदान हाेने की जानकारी दी है। अभनपुर के मतदान केंद्रों में मतदाता मतदान करने सुबह से ही पहुंच हुए हैं। मतदान काे लेकर युवा एवं बुजुर्गाें में काफी उत्साह देखा जा रहा है। त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के लिए बैलट पेपर का कलर जिला पंचायत सदस्य के लिए गुलाबी, जनपद पंचायत सदस्य के लिए पीला, सरपंच के लिए नीला और पंच के लिए सफ़ेद रखा गया है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में 27 हज़ार 210 पंच, तीन हज़ार 605 सरपंच, 911 जनपद सदस्य तथा 149 जिला पंचायत सदस्यों के लिए चुनाव हो रहा।

T20 World Cup : वेस्टइंडीज ने इटली को 42 रन से हराया, सुपर-8 में प्रवेश

कोलकाता : (Kolkata) आईसीसी टी-20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) में वेस्टइंडीज ने अपने अंतिम ग्रुप मुकाबले में इटली को 42...

Explore our articles