spot_img

Raipur : भाजपा ने नगरीय निकाय चुनाव में 10 में 10, नपा में 49 में 35 व नगर पंचायत में 114 में 81 पर जमाया कब्जा

रायपुर : (Raipur)छत्तीसगढ़ में हुए नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस को करारी शिकस्त दी है। नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत तीनों ही निकायों में भाजपा का जबर्दस्त प्रदर्शन देखने को मिला है। कांग्रेस व अन्‍य पार्टी को उम्मीद के अनुसार नतीजे नहीं मिले, जबकि निर्दलीय उम्मीदवाराें ने कुछ सीटों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है।

इस बार राज्य के कुल 10 नगर निगमों में भाजपा ने सभी 10 सीटों पर बाजी मारी है। भाजपा ने इन 10 सीटाें में पांच पमहिलाओं काे भागीदारी साैपी थी। महापौर पद के लिए भाजपा की महिला उम्मीदवाराें में से सबसे बड़ी जीत राजधानी रायपुर में रही, जहां मीनल चौबे ने कांग्रेस की दीप्ति चौबे को एक लाख 53 हजार 290 मतों के अंतर से पराजित किया। मीनल चौबे को तीन लाख 15 हजार 835 वोट और कांग्रेस उम्मीदवार दीप्ति दुबे को एक लाख 62 हजार 545 वोट मिले। जबकि कांग्रेस और निर्दलीय उम्मीदवारों का खाता भी नहीं खुल सका। भाजपा की इस प्रचंड जीत ने विपक्ष को करारा झटका दिया है।

नगर पालिका चुनावों में भी भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया और कुल 49 में से 35 सीटों पर कब्जा जमाया। कांग्रेस को सिर्फ आठ सीटें मिलीं, जो तखतपुर, मुंगेली, कटघोरा, महासमुंद, बागबाहरा, सुरजपुर, मंदिर हसौद और अभनपुर में हासिल हुईं। आम आदमी पार्टी को मात्र एक सीट (बोदरी) से संतोष करना पड़ा। वहीं, पांच सीटें निर्दलीय उम्मीदवाराें के खाते में गईं, जिनमें अहिवारा, सक्ती, पेंड्रा, अकलतरा और सिमगा शामिल हैं।

नगर पंचायत चुनावों में भी भाजपा ने अपना परचम लहराया और कुल 114 सीटों में से 81 पर जीत दर्ज की। कांग्रेस को 22 सीटें मिलीं, जबकि बहुजन समाज पार्टी को सिर्फ एक सीट हासिल हुई। वहीं, निर्दलीय उम्मीदवाराें ने 10 सीटों पर जीत दर्ज की।

Explore our articles