spot_img

Raipur: गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को आज मिलेंगे 20 करोड़ 18 लाख रुपये

रायपुर: (Raipur) गोधन न्याय योजना के हितग्राहियो को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज 5 जून को अपने निवास कार्यालय रायपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में 20 करोड़ 18 लाख रुपये की राशि का ऑनलाईन अंतरण करेंगे।

गोधन न्याय योजना के तहत गोबर विक्रेताओं, गौठान समितियों एवं महिला स्व-सहायता समूहों को 15 मई 2023 की स्थिति में 518 करोड़ 71 लाख रुपये का भुगतान हो चुका है।

छत्तीसगढ़ शासन की सबसे महत्वपूर्ण गोधन न्याय योजना की शुरूआत 20 जुलाई 2020 हरेली पर्व से हुई थी। इस योजना के तहत गौठानों में ग्रामीण पशुपालकों से 2 रुपये किलो में गोबर की तथा 4 रुपये लीटर में गौमूत्र की खरीद की जा रही है।

Tehran : अमेरिका-इजराइल के हमले से ईरान में भारी तबाही, लेबनान से भागने लगे लोग

तेहरान/लेबनान/वाशिंगटन/तेल अवीव : (Tehran/Lebanon/Washington/Tel Aviv) अमेरिका-इजराइल और ईरान (US, Israel, and Iran) के बीच छिड़े युद्ध का आज सातवां दिन है। इजराइल ने सारी...

Explore our articles