spot_img

Raipur : छत्तीसगढ़ में कोरोना के 5 नए मामलों की पुष्टि

रायपुर:(Raipur ) छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य विभाग (Health Department in Chhattisgarh) ने मंगलवार रात कोरोना के 5 नए मामलों पुष्टि की है ।

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक दुर्ग से 4, रायपुर से 1 मरीज मिले है। छत्तीसगढ़ के बाद अब एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। वहीं सभी संक्रमित मरीजों की रिपोर्ट की जीनोम सिक्वेसिंग के लिए सैंपल को एम्स में भेजे गए है।

स्वास्थ्य विभाग ने कुल 2,196 लोगों की जांच की थी। इससे पहले सोमवार को जांच में एक केस मिला था। वर्तमान में प्रदेश में 14 एक्टिव केस हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार के मुताबिक प्रदेश में कोरोना संक्रमण की पॉजिटिविटी दर 0.23प्रतिशत है ।

Explore our articles