spot_img

Raipur: 5620 सैंपलों की जांच में 476 नए कोरोना मरीज मिले

रायपुर: (Raipur) छत्तीसगढ़ में कोरोना (corona) के लगातार बढ़ाते मामलों को देखते हुए आज मंगलवार को विभागीय मंत्री टीएस सिंहदेव स्वास्थ्य विभाग (health department’s) की तैयारियों की समीक्षा बैठक करेंगे ।उल्लेखनीय है कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार बीते 24 घंटे में 5620 सैंपलों की जांच की गई, जिसमें 476 नए कोरोना मरीज मिले।जबकि 95 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया।

इसमें सबसे ज्यादा 53 मरीजों की पहचान राजधानी रायपुर में की कई है। वहीं बिलासपुर में 50 संक्रमित मिले हैं। इसके बाद राजनांदगांव में 50 मरीज मिले हैं।सरगुजा जिले में 36, दुर्ग से 33, बिलासपुर जिले में 31, बेमेतरा से भी 31, कोरबा में 28 नए मरीज मिले। कांकेर जिले से मरीजों की संख्या 27 है।

सूरजपुर से 25, धमतरी जिले में 21, बलौदा बाजार से 20, बालोद जिले से भी 20 मरीज मिले हैं। महासमुंद से 19, कोरिया से 17, रायगढ़ जिले से 14, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले से भी 14, गरियाबंद जिले से 7, जांजगीर से 7, बीजापुर से 6 दंतेवाड़ा से 5, बलरामपुर से 3, कबीरधाम से 3 और नारायणपुर जिले से भी 3 मरीज मिले हैं। इसके अलावा बस्तर जिले से 2 और जशपुर जिले में1 मरीज की पुष्टि हुई है।

Explore our articles