रायगढ़ : (Raigarh) जिले के चक्रधरनगर थानांतर्गत (Chakradharnagar police station) ग्राम चिटकाकानी में रविवार काे जयदेव गुप्ता की मृत्यु हाे गई थी, कल ही गांव के शमशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। रात 11 बजे पत्नी गुलापी गुप्ता घर से बाहर निकल गई। घरवालों ने गुलापी की काफी खोजबीन की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। साेमवार सुबह इसकी सूचना पुलिस काे दी गई। पुलिस के पता तलाशी के दाैरान शमशान घाट में महिला का कपड़ा, चश्मा और चप्पल मिला है। पुलिस ने उक्त सामानाें काे जब्त कर जांच कार्रवाई कर रही है।
चक्रधरनगर थाना टीआई प्रशांत राव अहेर ने अपनी टीम के साथ श्मशान घाट का दाैरा कर जांच कर रहे हैं। प्रशांत ने कहा कि अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है, जांच उपरांत ही किसी निर्णय पर पहुंचा जा सकता है।


