spot_img

Raigarh: दुष्कर्म के फरार आरोपित को जूटमिल पुलिस ने सिकंदराबाद में पकड़ा

रायगढ़:(Raigarh) जूटमिल पुलिस द्वारा नाबालिग से दुष्कर्म के फरार आरोपित की पतासाजी कर सिकंदराबाद (Telangana) से हिरासत में लेकर रायगढ़ लाया गया है । मंगलवार को आरोपित को रिमांड पर पेश किया गया जहां से उसे जेल दाखिल किया गया है ।

जानकारी के मुताबिक थाना जूटमिल में 10 मार्च को बालिका से आरोपित अशोक पारधी द्वारा डरा धमकाकर दुष्कर्म करने की रिपोर्ट महिला ने दर्ज करायी थी।मामले में आरोपित पर धारा 376 आईपीसी और 4, 6 पोक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तारी के लिये जूटमिल पुलिस दबिश दे रही थी । थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक रामकिंकर यादव द्वारा फरार आरोपित की नये सिरे से पतासाजी किया गया । घटना के बाद से फरार आरोपित के सिकंदराबाद में मजदूरी करने की जानकारी मिली ।

टीआई जूटमिल द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार को प्रकरण की प्रगति से अवगत कराया गया। जिनके दिशा निर्देशन पर थाना प्रभारी जूटमिल द्वारा आरोपी पतासाजी, गिरफ्तारी के लिये पुलिस टीम तैयार कर सिकंदराबाद रवाना किया गया । पुलिस टीम आरोपित अशोक पारधी (20 साल) की सिकंदराबाद में पतासाजी कर हिरासत में लेकर रायगढ़ लाया गया है।

Explore our articles