spot_img

Raigarh : रायगढ़ नगर निगम का चुनाव बेहद रोमांचक

रायगढ़ : (Raigarh)रायगढ़ नगर निगम का चुनाव इस बार बेहद रोमांचक होता जा रहा है। एक तरफ भाजपा जहां विकास की राजनीति का दावा कर शहर सरकार की सत्ता में आना चाहती है। वहीं कांग्रेस और अन्य राजनीतिक दल वोटों का ध्रुवीकरण कर शहर में सरकार बनाने का दावा ठोक रहे हैं। निर्दलीय महापौर प्रत्याशी जेठूराम मनहर के मजबूत प्रदर्शन से इस बार महापौर चुनाव त्रिकोणीय हो गया है। जिससे मतदान के बाद हार जीत के आंकड़ों को लेकर लोगों की दिलचस्पी बढ़ गई है।

रायगढ़ नगरनिगम क्षेत्र में वोट बैंक के लिहाज से सतनामी समाज सबसे बड़ा समाज माना जाता है। करीब एक लाख 38 हजार मतदाता वाले इस शहर में अकेले सतनामी समाज के करीब 35 हजार वोट होने का दावा किया जाता है। इस समाज से जुड़े महापौर प्रत्याशियों की तादाद सबसे अधिक है। कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी जानकी काटजू, निर्दलीय महापौर प्रत्याशी जेठूराम मनहर, निर्दलीय प्रत्याशी सिरिल कुमार , बसपा प्रत्याशी बनवारी लाल डहरे, निर्दलीय प्रत्याशी बानू खूंटे, आप पार्टी के रूसेन कुमार मिरी इसी समाज से है। इस लिहाज से सतनामी समाज के वोट पर ज्यादातर प्रत्याशी सामाजिक हक का दावा कर रहे हैं, और यही वजह है कि अपने समाज पर भरोसा कर चुनावी मैदान में हैं। यह अलग बात है कि समाज उनके दावों को कितना तबज्जों मिला,यह कहना मुश्किल है।

नगरनिगम के पिछले आंकड़ों पर गौर करें तो चार चुनावों में परिस्थितियां अलग अलग रहीं। रायगढ़ नगर निगम के प्रथम चुनाव में महापौर पद के कुल 14 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। कांग्रेस के जेठूराम 19136 वोट पाकर विजयी हुए। भाजपा प्रत्याशी सीताराम चौहान 15238 वोट लेकर दूसरे नंबर पर और निर्दलीय महावीर चौहान 12729 वोट प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहे। इस चुनाव में विधिमान्य मतों की संख्या 54675 रही, जबकि कुल मतदाता एक लाख दो हजार 449 थे।नगर निगम के दूसरे चुनाव में भाजपा के महेंद्र चौहथा 29917 वोट लेकर चुनाव जीत गए। जबकि जेठूराम मनहर 21066 वोट लेकर दूसरे नंबर पर आए। इस चुनाव में विधिमान्य मतों की संख्या 57719 रही। जबकि कुल मतदाता 85642 रहे। इस चुनाव में 8 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे।

जनवरी 2015 में नगरनिगम के तीसरे चुनाव में निर्दलीय मधु बाई चौहान ने 33168 वोट प्राप्त कर जीत दर्ज की । जबकि भाजपा के महावीर चौहान 28631वोट लेकर दूसरे और कांग्रेस के जेठूराम मनहर 20397 वोट प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहे। इस चुनाव में विधिमान्य मतों की संख्या 85409 रही, जबकि मतदाताओं की संख्या 128757 रही।इस चुनाव में पांच प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। नगर निगम के चौथे चुनाव में महापौर पद का चयन पार्षदों ने किया था। कांग्रेस की जानकी काटजू महापौर निर्वाचित हुईं थीं। इस बार के चुनाव में महापौर पद के लिए 7 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, जिसमें 6 प्रत्याशी सतनामी समाज से हैं, जबकि भाजपा प्रत्याशी जीवर्धन, चौहान समाज से हैं। रायगढ़ नगरनिगम क्षेत्र में अनुसूचित जाति वर्ग में चौहान समाज दूसरा बड़ा समाज माना जाता है। रायगढ़ नगरनिगम क्षेत्र में इस समाज के करीब 14 हजार 700 मतदाता होने का दावा किया जाता है। भाजपा के महापौर प्रत्याशी को छोड़कर अन्य महापौर प्रत्याशी एक ही समाज से हैं, भाजपा प्रत्याशी चौहान समाज से है। इस स्थिति में माना जा सकता है जातीय समीकरण को साधने में भाजपा, प्रत्याशी चयन में बाजी मारने सफल रही, लेकिन मतदान में ऊंट किस करवट बैठेगा इस पर सिर्फ अनुमान लगाया जा सकता है।

Mumbai : ‘भूत बंगला’ के मोशन पोस्टर से अक्षय कुमार का फर्स्ट लुक आया सामने

मुंबई : (Mumbai) बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Bollywood actor Akshay Kumar) अपनी आगामी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर सुर्खियों में हैं। हॉरर-कॉमेडी जॉनर में...

Explore our articles