spot_img

Purnia : चार पंचायतों में कोसी नदी का पानी घुसा, बढी परेशानी

पूर्णिया : मूसलाधार बारिश की वजह से पूर्णिया के नगर प्रखंड के पंचायत के 12 गांवों की चार पंचायतों में कोसी नदी का पानी घुस गया। इससे राज बन भाग चूनापुर, परोरा, गणेशपुर, बिठनौली पूर्व, बिठनौली पश्चिम, गोकुलपुर, काझा गांव की सड़कें पानी से भर गई। गांवों में भी घुटने भर गया है। खेतों में खड़ी धान की फसलें बारिश के पानी में डूब गई हैं। जब धान की फसल खेत में सूखने लगी थी तो किसानों ने इसे सिंचाई कर बचाया था । अब रविवार से गुरुवार शाम तक हुई बारिश ने धान की फसल हो बर्बाद कर दिया। अब यह बारिश का पानी खेतों से होते हुए गांवों में घुसने लगा है।

बन भाग परोरा पंचायत के दर्जनों घर पानी में डूब गए हैं। लोग सड़कों व रेलवे की पटरी पर शरण लिए हुए हैं और पानी के कम होने का इंतजार कर रहे हैं। जिला परिषद सदस्य देशबंधु कुमार उर्फ बुलबुल ने बताया कि घर में पानी घूस जाने के कारण भोजन भी नहीं पक रहा है। लोग मूढ़ी चुरा पर निर्भर हो गए हैं। परोरा में नाला का निर्माण हो चुका है फिर भी पानी निकासी का इंतजाम नहीं कराया गया है ।

पानी की निकासी के नाले को नहर से जोडा़ गया है लेकिन नाले के रास्ते नहरी पानी घरों में घूस रहा है। बनभाग निवासी ग्रामीण शबाना खातून , मो इस्ताबुर, रहीना खातून, राज कुमार यादव, बीरबल ,महेश, मो मुबस्सिर, जुबैदा ने कहा कि सरकार जल जमाव से हुए नुकसान की क्षतिपूर्ति करे।

Explore our articles