
पूर्व मेदिनीपुर : (Purba Medinipur) तृणमूल कांग्रेस की एक सभा के दौरान जान से मारने की धमकी देने के आरोप में बीएलए-दो शेख मसूद आलम ने नंदीग्राम थाने (Nandigram Police Station) में शनिवार देर रात तृणमूल (Trinamool Congress) के कई नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। आरोपितो में नंदीग्राम से तृणमूल उम्मीदवार पवित्र कर, शेख साहाबुद्दीन, शेख सुपियन सहित कुल सात लोगों के नाम शामिल हैं।
आरोप है कि 10 अप्रैल के दिन नंदीग्राम के हजराकाटा बाजार (Hazrakata Market in Nandigram) में तृणमूल की एक चुनावी प्रचार सभा आयोजित हुई थी। इस सभा से भाजपा समर्थक मुस्लिम मतदाताओं को डराने-धमकाने के साथ-साथ मसूद आलम को जान से मारने की धमकी दी गई।
मसूद आलम का कहना है कि उन्हें कभी भी तृणमूल के कथित असामाजिक तत्वों द्वारा नुकसान पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यदि उनके साथ कोई अनहोनी होती है तो इसके लिए पवित्र कर, शेख साहाबुद्दीन, शेख सुपियन सहित सात लोग जिम्मेदार होंगे।
रविवार सुबह इस मामले में भाजपा के नंदीग्राम मंडल-दो के अध्यक्ष सुदीप दास व् (Sudip Das—President of the BJP’s Nandigram Mandal-II) ने कहा कि इस तरह की धमकियों से भाजपा कार्यकर्ताओं को डराया नहीं जा सकता और वे लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखेंगे।
वहीं, तृणमूल कांग्रेस ने इन आरोपों को पूरी तरह से बेबुनियाद और राजनीतिक साजिश बताया है। रविवार दोपहर नंदीग्राम-एक ब्लॉक कोर कमेटी के सदस्य बाप्पादित्य गर्ग (Bappaditya Garg) ने कहा कि भाजपा चुनाव आयोग और पुलिस का ध्यान आकर्षित करने के लिए इस तरह के “नाटक” कर रही है।


