spot_img

Pune : टीपू-शिवाजी तुलना पर सियासी घमासान

Pune: Political strife erupts over Tipu-Shivaji comparison

पुणे में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल के खिलाफ केस दर्ज
पुणे : (Pune)
महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल (Maharashtra Congress president Harsh Vardhan Sapkal) द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज की तुलना टीपू सुल्तान (compared Chhatrapati Shivaji Maharaj to Tipu Sultan) से किए जाने के बाद राजनीतिक विवाद गहरा गया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) (Bharatiya Janata Party) समेत कई संगठनों ने कड़ा विरोध जताया है।

पुणे शहर भाजपा अध्यक्ष धीरज घाटे (Pune city BJP president Dheeraj Ghate) ने पार्वती पुलिस स्टेशन में सपकाल के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुणे स्थित कांग्रेस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर उनकी गिरफ्तारी की मांग की। नागपुर, सांगली और छत्रपति संभाजीनगर सहित कई शहरों में भी विरोध प्रदर्शन हुए।

मराठा संगठनों का भी विरोध

मराठा क्रांति मोर्चा के समन्वयक महेश डोंगरे (Maratha Kranti Morcha coordinator Mahesh Dongre) ने बयान की निंदा करते हुए कहा कि शिवाजी महाराज का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सपकाल के चेहरे पर कालिख पोतने वाले को एक लाख रुपये इनाम देने की घोषणा की।

उल्लेखनीय है कि सपकाल ने कहा था कि शिवाजी महाराज की वीरता अद्वितीय है और टीपू सुल्तान भी पराक्रमी थे, जिन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष किया। उन्होंने यह भी दावा किया कि संविधान की मूल प्रति में दोनों की तस्वीरें हैं।

इस पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Chief Minister Devendra Fadnavis) ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि शिवाजी महाराज ने मुगलों से लड़कर स्वराज्य स्थापित किया, जबकि टीपू सुल्तान के शासनकाल में हजारों हिंदुओं की हत्या हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस वोट बैंक की राजनीति कर रही है और महाराष्ट्र ऐसी बातों को स्वीकार नहीं करेगा।

Explore our articles