spot_img

Pune/Mumbai : शिवाजीनगर कोर्ट में दो महिला वकीलों के बीच मारपीट, एफआईआर दर्ज

पुणे/मुंबई : (Pune/Mumbai) पुणे जिला न्यायालय परिसर (Pune District Court premises) में दो महिला वकीलों के बीच हुई मारपीट के मामले में बुधवार को शिवाजीनगर पुलिस स्टेशन (Shivajinagar police station) में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता महिला वकील पिछले डेढ़ वर्ष से मोटर व्हीकल न्यायालय (Motor Vehicle Court) में प्रैक्टिस कर रही है और केस मिलने को लेकर आरोपी वकील से उसका पुराना विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते 24 फरवरी को पहले दोनों में बहस हुई और बाद में आरोपी महिला वकील ने कोर्ट परिसर में ही शिकायतकर्ता को गाली देते हुए मारपीट की तथा सिर पर वार किया, जिससे वह बेहोश हो गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़िता को मंगलवार को होश आने के बाद मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर घटना की गहन जांच शुरू कर दी है।

Explore our articles